कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में थाना खन्ना के समीप तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दामाद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ससुर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे डंपर चालक एक बच्चे को कुचल दिया। जिससे वह घायल
हो गई। कबरई पुलिस ने डंफर को पकड़कर थाने में खड़ा कराया है। सूचना पर पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जनपद हमीरपुर के थाना मौदहा के ग्राम लरौन निवासी गोपी (30) पुत्र प्यारेलाल अपने ससुर मोतीलाल (50) के साथ बाइक से एक तेरहवीं संस्कार में शामिल होने के लिए ग्राम
गुढ़ा जा रहा था। थाना खन्ना से चंद कदम की दूरी पर कानपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे गोपी की मौके पर मौत हो गई जबकि मोतीलाल घायल हो गया। गंभीर हालत में मोतीलाल को जिला अस्पताल भेजा गया। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे डंफर चालक ने
सड़क किनारे खेल रहे कस्बा खन्ना निवासी ऊदल (7) पुत्र रामेंद्र को भी टक्कर मार दी। बाद में कबरई पुलिस ने डंफर व उसके चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।