महोबा। नोडल अधिकारी जनसुनवाई और एडीएम रामप्रकाश ने मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की।
शिकायतों का सही तरीके से निस्तारण न करने पर अधिशासी अभियंता जलनिगम, एडीओ पंचायत कबरई व बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा।
एडीएम ने सभी विभागों के अधिकारियों से उनके लॉगिन पर प्राप्त लंबित शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण और प्राप्त होने वाले असंतुष्ट फीडबैक की समीक्षा की।
अधिशासी अभियंता बिजली, डीपीआरओ, जल निगम नगरीय, तहसील कुलपहाड़ व महोबा, एडीओ पंचायत कबरई, जैतपुर, चरखारी, बीडीओ कबरई और चरखारी के माह अगस्त में सबसे ज्यादा फीडबैक प्राप्त हुए।
अधिक संख्या में असंतुष्ट फीडबैक मिलने के बाद भी गुणवत्तापूर्ण निस्तारण नहीं किया गया। कई अधिकारी बैठक में अनुपस्थित रहे। इस मौके पर एडीएम न्यायिक शिशिर कुमार, एसडीएम सदर जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। (संवाद)