फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: लहचूरा बांध के तीन गेट खोल छोड़ा पानी

Tue, 27 Aug 2024 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित लहचूरा बांध का जलस्तर एक बार फिर बढ़ गया है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के निर्देश पर तीन गेट खोलकर नौ हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
विज्ञापन

बांध के जलस्तर पर 24 घंटे नजर रखी जा रही हैं। यहां बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना कर कर्मचारियों को तैनात किया गया है। लहचूरा बांध की अधिकतम भंडारण क्षमता 176.17 मीटर है।
सोमवार की रात बांध में पानी की उपलब्धता 175.96 मीटर पहुंच गई। बारिश के कारण बांध का जलस्तर बढ़ा। तब बांध के तीन गेटों को दो मीटर की ऊंचाई तक खोलकर नौ हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
विज्ञापन

लहचूरा बांध के जेई रामआसरे ने बताया कि बांध पर पूरी तरह निगाह रखी जा रही है। मप्र में हो रही बारिश के कारण लहचूरा बांध का जलस्तर बढ़ा है। तीन फाटक खोलकर पानी डिस्चार्ज किया गया।
अब स्थिति सामान्य है। फिर भी दो-दो घंटे के अंतराल में बांध के जलस्तर की नाप कराई जा रही है और इसकी रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें