फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: भुगतान में देरी पर ब्लॉक लेखा प्रबंधक से स्पष्टीकरण तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। सीडीओ बलराम कुमार की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। सीडीओ ने कहा कि गर्भवती महिला पंजीकरण और जननी सुरक्षा योजना के तहत लाभार्थियों का शत-प्रतिशत भुगतान मंत्रा एप से किया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। भुगतान में देरी को लेकर उन्होंने ब्लॉक लेखा प्रबंधक से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, मातृ मृत्यु संबंधी समीक्षा टीकाकरण संबंधी बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई। निर्देश दिए कि स्टेट रैंक से जनपद की रैंक कम नहीं होनी चाहिए। सीएमएस व सभी चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिए कि किसी भी मरीज को भी बाहर की दवाई न लिखी जाए। किसी तरह की बाहर की दवाई लिखी पाए जाने पर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें