फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: कड़ी निगरानी के बीच परीक्षाएं शुरू, 28 छात्र-छात्राएं रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। शहर के वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में एलएलबी और बीएससी कृषि की सेमेस्टर परीक्षाएं मंगलवार से कड़ी निगरानी के बीच शुरू हो गई। परीक्षा कक्षाें में सीसीटीवी कैमरों व वायस रिकॉर्डर की व्यवस्था रही। तीन पालियों में कराई गई परीक्षा में पहले दिन 28 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
गेट पर व्यापक चेकिंग के बाद परीक्षार्थियों को एक-एक कर कॉलेज के अंदर प्रवेश दिया गया। पहली पाली में एलएलसी पंचम सेमेस्टर की परीक्षा सुबह 8.30 बजे से शुरू हुई। इस दौरान 116 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि पांच परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में बीएससी कृषि प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा सुबह 11.30 बजे से हुई। इसमें पंजीकृत 139 छात्र-छात्राओं में से 122 उपस्थित रहे जबकि 17 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं एलएलबी तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा तीसरी पाली में दोपहर 2.30 बजे से शुरू हुई। इसमें 152 परीक्षार्थी शामिल हुए जबकि छह छात्र अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान केंद्राध्यक्ष व प्राचार्य डाॅ. सुशील बाबू, आंतरिक उड़ाका दल में शामिल प्रो. मधुबाला सरोजनी व शैलेष तिवारी ने परीक्षा कक्षों का औचक निरीक्षण कर परीक्षार्थियों को चेक किया। इस दौरान सहायक केंद्राध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. डीके खरे, डाॅ. संतोष पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें