परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम देखते व सुनते छात्र-छात्राएं।
- फोटो : परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम देखते व सुनते छात्र-छात्राएं।
महोबकंठ (महोबा)। ब्लॉक पनवाड़ी के पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज कनकुआ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम परीक्षा पर चर्चा का सजीव प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने परीक्षा की बेहतर तैयारी से संबंधित महत्वपूर्ण मंत्र दिए।
कहा कि आत्मविश्वास और बेहतर समय प्रबंधन से कोई भी लक्ष्य आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने अध्यापकों व अभिभावकों से भी अनुरोध किया कि वे बच्चों से उनकी क्षमता के अनुसार ही कार्य लें। इसके अलावा प्रकृति के साथ तालमेल बनाकर चलने का कौशल भी हमें सीखना चाहिए। तभी हम प्रत्येक कार्य को सरलता से कर सकते हैं। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रधानमंत्री की ओर से बताए गए मूलमंत्र और सिद्धांतों का पालन करने का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य भानु प्रताप, सतीश मिश्रा, प्रवक्ता ऊषा देवी, शिखा राणा, पूनम यादव, प्रीति कन्नौजिया, डॉ. सुनैना, दीपेंद्र सिंह, कृपाशंकर, राजकुमार, मुन्ना आदि मौजूद रहे।