फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: मधुमक्खियों के हमले से पिता-पुत्र समेत आठ जख्मी

Sun, 09 Feb 2025 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। सीमा से सटे मध्यप्रदेश के पीरा गांव में खेत में बने कुएं पर नहाते समय अचानक मधुमक्खियों ने लोगों पर हमला कर दिया। हमले में पिता-पुत्र समेत आठ जख्मी हो गए। तीन की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन



पीरा गांव निवासी रामदास रविवार की सुबह परिवार के सदस्यों के साथ खेत में बने कुएं पर नहा रहा था। तभी कुछ दूरी पर लगे पेड़ से उड़ी मधुमक्खियों ने उन उसपर हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों की मदद से अन्य लोगों को कंबल व अन्य कपड़ा डालकर बचाया। मधुमक्खियों के हमले में राकेश, रामदास, उसका बेटा विनोद, रश्मि, काजल, खुशबू, केसर समेत आठ लोग घायल हुए। राकेश, रामदास और विनोद की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें