फोटो 19 एमएएचपी 21 परिचय-शहर के विसर्जन स्थल ऐतिहासिक कीरत सागर तट के निरीक्षण में निर्देश देती
महोबा/श्रीनगर/चरखारी। दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर सोमवार को अपर एसपी वंदना सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उर्मिल बांध और शहर के कीरत सागर का निरीक्षण किया। उन्होंने विसर्जन स्थल पर श्रद्धालुओं व प्रतिमा विसर्जन के लिए आने वाले आयोजकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रवेश और निकास मार्ग अलग-अलग रखने के निर्देश दिए।
श्रीनगर संवाद के अनुसार दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर प्रशासन सतर्क है। विसर्जन शांतिपूर्वक कराने को लेकर अपर एसपी ने सीओ चरखारी दीपक दुबे के साथ उर्मिल नदी व बांध के सिद्ध बाबा विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। निर्देश दिए कि नदी पर दुर्गा प्रतिमा लेकर सिर्फ चार लोग ही जाएं और शांतिपूर्वक विसर्जन करें। घाट पर ज्यादा भीड़ एकत्रित न हो। चरखारी संवाद के अनुसार एसडीएम अवनीश तिवारी व सीओ ने गुमान बिहारी मंदिर के सामने स्थित गुमान सागर और कोठीताल के गऊ घाट पर विसर्जन सुरक्षा इंतजाम देखें।