= कलक्ट्रेट में हुई जिलास्तरीय उद्योग व व्यापार बंधु की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। जिलाधिकारी प्रभास कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलास्तरीय उद्योग और व्यापार बंधु की बैठक हुई। इस दौरान उद्यमियों ने क्रशर इकाइयों में गलत तरीके से बिजली भार बढ़ाए जाने का मुद्दा उठाया। साथ ही समस्या का समाधान कराने की मांग की।
बैठक में क्रशर उद्योगों में बिजली आपूर्ति की समस्या, महोबा से कबरई तक राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्य व सड़क को चलने योग्य बनाने, कस्बा कबरई में पेयजल समस्या, पचपहरा मंडी की सड़क की खराब स्थिति, अल्प समय में सड़क के क्षतिग्रस्त होने, अवैध खनिज परिवहन की रोकथाम के लिए चेकपोस्ट पर सक्षम अधिकारियों-कर्मचारियों की तैनाती और प्रभावी कार्यवाही से संबंधित मामले उठाए।
डीएम ने बिजली निगम, एनएचएआई छतरपुर, वरिष्ठ खान अधिकारी, एसडीएम सदर व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। व्यापारी नेता रामजी गुप्ता ने शहर में चल रहे चरखारी बाईपास फोरलेन निर्माण में बिजली पोल न लगाए जाने और डिवाइडर निर्माण शुरू कराने से बन रही जाम की समस्या का मुद्दा उठाया। बैठक में सीडीओ बलराम कुमार मौजूद रहे।