फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: अतिक्रमणकारियों को चेतावनी, तीन दिन में हटाएं कब्जा

Mon, 13 Oct 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। नगर पंचायत ईओ प्रवेंद्र कुमार व कोतवाली प्रभारी राधेश्याम वर्मा ने बाजार में व्याप्त अतिक्रमण को हटाने के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है। चेतावनी दी कि यदि तीन दिन में रास्ते से अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो वह स्वयं हटाने की कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन

कस्बा कुलपहाड़ के बाजार में आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। दुकानदार अपना सामान नाली के बाहर लगा लेते हैं। वहीं हाथ ठेला और फुटकर सब्जी विक्रेता सड़क के दोनों तरफ दुकानें लगाकर रास्ता छोटा कर देते हैं। इस समस्या को लेकर शनिवार को कोतवाली व्यापारियों के साथ सीओ रविकांत गोंड ने बैठक कर सहयोग की अपील की थी। इसके बाद शाम के समय सीओ के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी व ईओ के साथ नगर पंचायत कर्मचारियों ने बाजार में अतिक्रमण अभियान चलाया गया। जहां दुकानदारों, सब्जी विक्रेताओं व हाथ ठेला वालों को तीन दिन का अल्टीमेटम देकर नाली के बाहर किए कब्जे व अपने सामानों को हटाने की सख्त हिदायत दी। कब्जा न हटाने पर दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला जाएगा। अतिक्रमण हटाओ अभियान में अपराध निरीक्षक अनिल कुमार सिंह व पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें