महोबा। जिला योजना समिति की बैठक में प्रभारी मंत्री ने मोटे अनाज की खेती पर जोर दिया। कहा कि मोटे अनाज का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार कराकर किसानों को जागरूक किया जाए।
समिति की बैठक विकास भवन सभागार में प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई। प्रभारी मंत्री ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिजली की शिकायतों का निस्तारण तत्काल किया जाए। कृषि अधिकारी से कहा कि मोटे अनाज का वितरण जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कराया जाए। जल निगम के अधिकारिओं ने बताया कि 186 गांव में पाइप लाइन की सीसी का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। एडीएम नमामि गंगे जुबेर बेग से कहा कि काम की गुणवत्ता को चेक किया जाए। यदि कहीं पर कोई दिक्कत या परेशानी आ रही हो तो लोगों की समस्या का निस्तारण कराया जाए। इस मौके पर सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, सदर विधायक राकेश गोस्वामी, एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर, जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी, जिलाधिकारी मनोज कुमार, एडीएम रामप्रकाश, एसपी अर्पणा गुप्ता, सीडीओ चित्रसेन सिंह मौजूद रहे।
इनसेट
पुस्तिका का विमोचन
प्रदेश सरकार की दूसरी पारी का एक साल पूरा होने पर सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने सूचना विभाग की ओर से विधानसभा क्षेत्रवार प्रकाशित 06 वर्ष सुशासन, विकास, रोजगार, डबल इंजन की सरकार नामक विकास पुस्तिका का विमोचन किया। इस मौके पर सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, सदरविधायक राकेश गोस्वामी, एमएलसी व भाजपा जिलाध्यक्ष भाजपा जितेंद्र सिंह सेंगर, जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी मौजूद रहे।
दिव्यांगों को दिए उपकरण
दिव्यांगजनों को 570 सहायक उपकरण वितरित किए गए।
शहर के कम्युनिटी हॉल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिले के प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह व सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने दीप प्रज्जवलित कर किया। प्रभारी मंत्री ने जनप्रतिनिधियों के साथ दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण मोटर राइज्ड ट्राइसाइकिल, ट्राइसाइकिल, फोल्डिंग व्हील चेयर, बैशाखी, वॉकिंग स्टिक दिव्यांगों को वितरित किए। इन उपकरणों की लागत लगभग 32 लाख 72 हजार रुपये है।