फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 गांव में 12 घंटे बाद भी नहीं बहाल हुई बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। बिजली लाइन में खराबी आ जाने से विकासखंड पनवाड़ी के तीन दर्जन से ज्यादा गांव में सोमवार को सारा दिन बिजली आपूर्ति ठप रही। भीषण गर्मी में लोग परेशान दिखे। पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह आठ बजे बिजली जाने के बाद सारा दिन बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे किल्हौवा, गुगौरा, जमाला, महुआ, इटौरा, नौगांव फदना, नटर्रा, पहाड़िया, ब्यारजौ, आफतपुरा, बुढ़ेरा, देवगनपुरा, बहादुरपुरा, अलीपुरा, सरकपुरा, पनवाड़ी समेत तीन दर्जन गांव में आटा चक्की, कैफे ठप हो गए। इससे ग्रामीणों को गेहूं पिसाने के लिए दूसरे गांव में जाना पड़ा। बारह घंटे तक बिजली न आने से ग्रामीणों में विभाग के प्रति खासा गुस्सा दिखाई दिया। पनवाड़ी बिजली सबस्टेशन से निकली मुख्य लाइन में सुबह खराबी आ जाने से पनवाड़ी ब्लाक के गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जिससे कूलर, पंखे, फ्रिज सारा दिन शोपीस बने रहे। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बिजली लाइन दुरुस्त करने के लिए टीम लगा दी। बिजली विभाग के अभियंता देवकीनंदन का कहना है कि बिजली विभाग के कर्मचारी बिजली लाइन दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं, जल्द बिजली लाइन दुरुस्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें