फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा में बजरंग सेना ने फूंका चीन के राष्ट्रपति का पुतला

विज्ञापन
आल्हा चौक में पुतला फूंकते बजरंग सेना के कार्यकर्ता - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। बजरंग सेना ने शहर के मुख्य चौराहा आल्हा चौक पर प्रदर्शन कर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। राष्ट्रपति के पुतले को आग लगाने के बाद जूतों और लातों से कुचला। साथ ही चीन से निर्मित सामान का बहिष्कार करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

बजरंग सेना के प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश राजपूत और महोबा जनपद के अध्यक्ष रोहित कुमार के नेतृत्व में एक दर्जन मोटरसाइकिलों से तीस से ज्यादा कार्यकर्ता हाथ में चीन के राष्ट्रपति का पुतला लिए नारेबाजी करते हुए आल्हा चौक पहुंचे। जहां पर पुतले के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया। बजरंग सेना के कार्यकर्ताओं ने आल्हा चौक पर जमकर प्रदर्शन किया।
शोर-शराबा और नारेबाजी सुनकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बाद में चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंकते देखते चुपचाप खड़ी रही। बजरंग सेना के अध्यक्ष रोहित ने कहा कि चीन धोखेबाज देश है। ऐसे धोखेबाज देश का कोई भी सामान नहीं खरीदना चाहिए। भारत चीन को छठी का दूध याद दिला देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें