फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत में निर्दलीय प्रत्याशियों का दबदबा, सपा को 5 व भाजपा को तीन सीटे मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिला पंचायत सदस्य की 14 सीटों पर हुए चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशियों का दबदबा रहा। भाजपा, सपा, बसपा व कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी चुनाव मैदान में किस्मत आजमा रहे थे। सोमवार को चुनाव नतीजे आने पर दलीय प्रत्याशियों पर निर्दलीय भारी पड़े। सबसे ज्यादा छह निर्दलीय प्रत्याशियों को जीत मिली। सपा को पांच सीटें और भाजपा को तीन सीटों से ही संतोष करना पड़ा। वहीं, बसपा व कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों का खाता भी नहीं खुला। भाजपा आधे से ज्यादा सीटों पर काबिज होने की उम्मीद लगाए थी, लेकिन महज तीन सीटें मिली।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद भाजपा से टिकट पाने वालों की सबसे लंबी फेहरिस्त थी। एक-एक सीट पर आठ से दस कार्यकर्ताओं ने टिकट के लिए दावेदारी पेश की थी। प्रदेश नेतृत्व द्वारा अंतिम सूची जारी की गई, जिसमें अधिकांश भाजपा नेताओं के नाम शामिल न होने पर वह बगावत पर उतर आए थे और भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के सामने ही निर्दलीय के रूप में ताल ठोंक दी थी। इस पर छह पदाधिकारियों को भाजपा ने छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित भी कर दिया था। इसके अलावा सपा, बसपा व कांग्रेस ने भी जिला पंचायत सदस्य के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा की थी।
सोमवार को मतगणना के बाद जारी हुए परिणाम में भाजपा को करारा झटका लगा। भाजपा के खाते में खन्ना, ग्योड़ी व रिवई सीट गई। जबकि सपा ने सिजहरी, मुढ़ारी, सूपा, अजनर व बैंदो सीट पर अपना कब्जा जमाया। वहीं पसवारा, श्रीनगर, गौरहारी, जैतपुर, पनवाड़ी व रूरीकला से निर्दलीय प्रत्याशी विजयी हुए। कांग्रेस व बसपा समर्थित प्रत्याशी एक भी सीट नहीं निकाल सके। प्रदेेश में भाजपा की सरकार होने और बुंदेलखंड में पार्टी के विधायक व सांसद होने के चलते भाजपा की सबसे ज्यादा सीटें आने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन जनता ने अधिकांश प्रत्याशियों को नकार दिया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते निर्वाचन आयोग ने विजयी प्रत्याशियों के जुलूस व जश्न पर रोक लगा दी थी। इसके चलते प्रत्याशी प्रमाणपत्र लेने के बाद घरों को लौट आए। पूरे दिन विजेता प्रत्याशियों के घरों में जश्न का माहौल रहा। बधाई देने वालों के आने-जाने का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा। इस दौरान समर्थकों ने माला पहनाकर और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें