फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो व एक्सयूवी कार की भिडंत में पिता-पुत्र समेत आठ लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में मामना मोड़ के समीप बोलरो व एक्सयूवी कार की भिड़ंत में पिता-पुत्र समेत आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। दुर्घटना में दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। अन्य सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर के ग्राम रानीपुरा नविासी दुर्गाप्रसाद (38) पुत्र दीवान परिवार के साथ अपनी भांजी की शादी समारोह में शामिल होने के लिए बोलेरो कार से ग्राम मामना जा रहे थे। कार में परिवार के चार लोग सवार थे। तभी हाईवे में ग्राम मामना मोड़ के समीप पीछे से आ रही एक्सयूवी कार बोलेरो से टकरा गई। दुर्घटना में बोलेरो कार पलट गई। दुर्घटना के बाद लोगों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों के घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
दुर्घटना में बोलेरो सवार दुर्गाप्रसाद, उसकी पुत्री नीलम (18), विनीता (36) पत्नी प्रताप 8 रानी घायल हो गईं जबकि एक्सयूवी सवार शुक्लागंज उन्नाव निवासी रविंद्र वर्मा (30) पुत्र लल्लूराम व उसका उसका पुत्र रिषभ (05), रिंकू तिवारी (24) व कुंवर बहादुर घायल हुए हैं। इसी तरह अन्य सड़क दुर्घटनाओं बांदा निवासी ताहिरा बेगम, दिदवारा निवासी कमलेश, कुलपहाड़ निवासी अश्वनी व चरखारी निवासी मुलिया अलग-अलग स्थानों पर घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें