फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत आठ लोग घायल

Sat, 18 Feb 2017 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
कन्नौज, एक्सीडेंट - फोटो : self
विज्ञापन
अलग अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्र्घटनाओं में महिला समेत आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आई।
विज्ञापन



गांव महोबकंठ निवासी गोरेलाल (52) पुत्र नाथूराम शनिवार को बाइक से पनवाड़ी की ओर जा रहा था। सड़क पर जानवर को बचाने में बाइक फिसल गई। इससे वह गिरकर घायल हो गया। चरखारी बाईपास मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के गांव करहरा निवासी रविंद्र (18) पुत्र सुखदेव बाइक से मुख्यालय जा रहा था। बाइक फिसलने से घायल हो गया। राजाबाई (50) पत्नी मंगी निवासी पसवारा सड़क पार कर रही थी तभी बाइक सवार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया।


उधर,  शहर के मोहल्ला गांधीनगर निवासी अजय (15) पुत्र छिद्दू, कस्बा कुलपहाड़ निवासी विक्रम (19) पुत्र धूराम व कस्बा कबरई निवासी उर्मिला पत्नी रामअवतार सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुए है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार हेलमेट नही लगाए थे जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटे आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें