फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केन बेतवा गठजोड़ से बुंदेलखंड में आएगी हरियाली

Sat, 18 Feb 2017 09:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
श्रीनगर में जनसभा में बोलती उमाभारती। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
भारत सरकार की जल संसाधन एवं नदी विकास मंत्री उमा भारती ने कांग्रेस-सपा गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि जो अपने पिता का नहीं हुआ वह आम जनता का कैसे हो सकता है। कहा कि केन बेतवा गठजोड़ से बुंदेलखंड के सभी जिले सिंचित हाेंगे, जिससे चारों ओर हरियाली आएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की उत्तर प्रदेश में सरकार बनते ही इसका नाम उत्तम प्रदेश हो जाएगा।


उमाभारती शनिवार को श्रीनगर व बेलाताल में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रही थी। कस्बा श्रीनगर में थाने के सामने स्थित मैदान में उमा भारती ने कहा कि बाल्यावस्था से उनका श्रीनगर से नाता है। कहा कि सपा सरकार ने प्रदेश को लूटा है और दलित पिछड़ों का कोई विकास नहीं किया। सपा में भाई भतीजावाद चल रहा है। भाजपा सरकार आने पर दलित पिछड़ों के लिए अलग से योजनाएं लागू की जाएंगी। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी राकेश गोस्वामी ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन



बेलाताल के हरवंश राठौर कालेज में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए साध्वी उमा भारती ने कहा कि केंद्र बेतवा योजना की तैयारियां पूरी हो गई है। आचार संहिता हटते ही योजना की शुरूआत हो जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी को उत्तम प्रदेश बनाने का मन बना चुके है। इस मौके पर सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत, चरखारी विधानसभा प्रत्याशी ब्रजभूषण राजपूत आदि वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए।


जल संसाधन एवं नदी विकास मंत्री उमाभारती हरवंश राठौर कालेज बेलाताल कस्बे में आयोजित चुनावी सभा में महज सात मिनट बोली और सीधे नीचे उतरकर हेलीपैड पहुंच गई। हेलीकाप्टर में ईधन डलने के कारण वह 15 मिनट तक हेलीपैड स्थल पर कार में ही बैठी रहीं। इससे लोग तरह तरह के कयास लगा रहे है।
विज्ञापन



केंद्रीय उमाभारती जनपद के श्रीनगर और बेलाताल कस्बे में दो प्रत्याशियों की चुनावी सभाओं को संबोधित करने आई थी। महोबा विधानसभा के प्रत्याशी की चुनावी सभा में उमाभारती करीब 35 मिनट तक बोली जबकि चरखारी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी की चुनावी सभा महज सात मिनट भाषण देने की बाद चली गई। मंत्री के कम समय देने के बाद भी सभा चलती रही। जहां पर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में वक्ताओं ने मतदान के लिए अपील की। एक प्रत्याशी के लिए 35 मिनट और दूसरे प्रत्याशी के लिए महज सात मिनट समय देने पर तरह- तरह के कयास लगाए जा रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें