फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबाः जिले में आठ कोरोना पॉजिटिव और मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में आठ और कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया। इलाहाबाद बैंक कुलपहाड़ में एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिलने पर बैंक को बंद कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी संक्रमितों को कोविड अस्पताल पनवाड़ी भेजा है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला भटीपुरा में तीन, थाना कबरई में दो, एक जीआरपी कांस्टेबल के अलावा ग्राम खन्ना और ग्राम डढ़हट में एक-एक कोरोना संक्रमित मिला। आठ और संक्रमित मिलने से अब तक जिले में 447 संक्रमित हो चुके हैं।
कुलपहाड़ प्रतिनिधि के अनुसार कुलपहाड़ इलाहाबाद बैंक में एक कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद शाखा प्रबंधक अनुज यादव ने सभी कर्मचारियों को जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि जो कर्मचारी पॉजिटिव हुआ है। वह पिछले दस दिनों से अस्वस्थ होने के कारण छुट्टी पर था। फिर भी एहतियात के तौर पर बैंक बंद करके सभी की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें