फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकाल यातायात नियम बताए

विज्ञापन
सड़क सुरक्षा जागरुकता निकालती डायट की छात्राएं। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के तत्वावधान में सोमवार को सड़क सुरक्षा जागरुकता रैली निकाली गई। डायट की छात्राएं हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करतीं रहीं। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा का संदेश दिया।
विज्ञापन

ड्योढ़ी दरवाजे से शुरू हुई रैली को एसडीएम अरुण कुुमार दीक्षित ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली झंडा चौराहा, गुमान बिहारी मंदिर, रायनपुर से गुजरी। डायट प्रशिक्षुओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताया कि नियमों की अनदेखी से लोग दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। इससे कई लोगों की जान चली जाती है। रैली के समापन पर एसडीएम ने कहा कि नशे की हालत और फोन पर बात करते समय वाहन न चलाएं। हमेशा यातायात नियमों का पालन करें। उन्होंने नियमों के प्रति स्वयं जागरूक होने और दूसरों को भी प्रेरित करने की अपील की। इस मौके पर डायट प्राचार्य संतोष कुमार सक्सेना, प्रवक्ता अशोक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें