बैठक में निर्देश देते डीएम सत्येंद्र कुमार
- फोटो : MAHOBA
महोबा। जिले में छह अगस्त को बीएड प्रवेेश परीक्षा, सात व आठ अगस्त को टीजीटी और 17 व 18 अगस्त को पीजीटी की परीक्षा कराने के लिए मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई।
डीएम सत्येंद्र कुमार ने बताया कि परीक्षाओं को शांतिपूर्ण, नकलविहीन संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र प्रतिनिधि व सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षाएं संपन्न कराई जाएंगी। कहा कि बारिश के कारण कमरों में अंधेरा होने की संभावना पर केंद्राध्यक्ष परीक्षा केंद्र पर प्रकाश की उचित व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। केंद्रों पर कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए कोविड प्रोटोकाल का पालन अवश्य कराएं।
परीक्षा केंद्र राजकीय बालिका इंटर कॉलेज व डीएवी इंटर कॉलेज में पार्किंग के लिए व्यवस्था न होने के कारण आने वाले परीक्षार्थियों की समस्या को देखते हुए वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज वं नेहरू इंटर कॉलेज में की गई है। बैठक में एसपी सुधा सिंह, एडीएम आरएस वर्मा, एसडीएम मोहम्मद अवेश, डीआईओएस एसपी सिंह, अतिरिक्त एसडीएम सौरभ पांडे, राकेश कुमार, रमेश कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।
इन केंद्रों में होगी परीक्षा
वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय, राजकीय इंटर कॉलेज, जीजीआईसी, राजकीय पॉलीटेक्निक व डीएवी इंटर कॉलेज बीएड प्रवेश परीक्षा संपन्न कराई जाएगी।