कार्यक्रम में बोलती नोडल अधिकारी रचना सिंह
- फोटो : MAHOBA
महोबा। बालिका दिवस पर ग्राम उन्नति संस्थान की ओर से शनिवार को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान मिशन शक्ति की नोडल अधिकारी रचना सिंह ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। कहा कि छात्राएं डरे नहीं बल्कि कठिन परिस्थितियों का डटकर मुकाबला करें।
कार्यक्रम में बालिकाओं ने दहेज प्रथा पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से बताया गया कि महिलाएं ही महिला काउत्पीड़न करती हैं। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष डी तिवारी ने कहा कि बालिकाएं शिक्षा, स्वास्थ्य व सभी प्रकार के अधिकारों के प्रति जागरूक रहे। इस मौके पर संस्थान के निदेशक डॉ. अरविंद खरे, कार्यक्रम संयोजक कल्पना खरे समेत तमाम लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं की खेल प्रतियोगिताएं भी हुई। (ब्यूरो)