फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़े फल खाने से सात बच्चे बीमार

Mon, 15 May 2017 10:48 PM IST
सड़े फल खाने से सात बच्चे बीमार
विज्ञापन
खराब फल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय परसहा में सड़े फल खाने से सात बच्चे बीमार हो गए। शिक्षकों ने बच्चों को सड़े संतरे बांटे थे। बच्चों को उल्टी होने पर टीचरों ने स्कूल में ही प्राइवेट डॉक्टर से उपचार कराकर उन्हें घर भेज दिया। इसके बाद गुस्साएं तीनों शिक्षकों ने फल विक्रेता की दुकान पर जाकर मारपीट की। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शिक्षकों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

सोमवार के दिन स्कूली बच्चों को फलों का वितरण किया जाता है। जैसे ही स्कूल में बच्चों को संतरे दिए गए। सड़े होने के कारण कुछ बच्चों को उल्टी होने लगी। बाकी बच्चों ने फल फेंक दिए। उल्टी होने पर शिक्षकों ने पहले तो उन्हें पानी पिलाया। बाद में प्राइवेट डॉक्टर को बुलाकर उनका उपचार कराने के बाद हालत ठीेक होेने पर घर भेज दिया। जिससे इसकी भनक किसी को नहीं लग सकी।
बच्चों के बीमार होने से नाराज शिक्षक पवन कुमार, पीयूष और शिक्षामित्र सत्यनारायण ने छुट्टी के बाद फल विक्रेता की पिटाई कर दी। थानाध्यक्ष कबरई अमित भड़ाना वहां से शिक्षकों और फल विक्रेता पूरनलाल को हिरासत में लेकर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


कम कीमत वाले खरीदे संतरे
फल विक्रेता पूरनलाल का कहना है कि फल लेने आए टीचरों को अलग अलग रेट के सेब और संतरे दिखाए थे और उनका रेट भी बताया था। लेकिन उन्होंने सबसे सस्ते रेट वाले संतरे खरीदे। जो दागी थे।

आप भी बरतें सावधानी
गर्मी के मौसम में तेज धूप में तपे फल खाना नुकसानदायक है। कटे सड़े फल कतई न खाए। इनके खाने से डायरिया, पेटदर्द व अन्य बीमारियों का खतरा रहता है। गर्मी के दिनों में साफ सुथरे और ताजे फलों का इस्तेमाल करें। तेज धूप में तरबूज ठंडा होने के बाद ही सेवन करें।   -डॉ. आरपी मिश्रा, जिला अस्पताल महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें