ग्रामीण महिला को साड़ी वितरित करती इंस्पेक्टर
- फोटो : amarujala
अजनर महोबा। कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय अजनर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ संगोष्ठी आयोजित की गई। जहां पर बेटों के समान बेटियों को भी शिक्षा दिलाए जाने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इसकी अध्यक्षता समाजसेवी संतोष गंगेले ने की।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व ब्लाक प्रमुख बृजेंद्र द्विवेदी ने कहा कि अब बेटियां भी आसमान की बुलंदियां छू रही है। उन्होंने कहा कि बेटा और बेटी में किसी भी तरह का भेदभाव नहीं करना चाहिए। बेटियों अब बेटों से पीछे नहीं है। बेटियों को भी बेहतर शिक्षा दिलाई जाए। जिससे वह अपने माता पिता का नाम रोशन कर सकें। इंस्पेक्टर रीता सिंह ने कहा कि अब जमाना बदल चुका है।
बच्चियों को किसी से डरने की जरूरत नहीं है। बल्कि अराजकतत्वों के खिलाफ खुलकर आवाज उठाएं। इससे बच्चियों के साथ घटने वाली घटनाओं में कमी आएगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने बच्चियों को 1090 की सुविधा दी है। उन्होंने कहा कि अपराधियों से सामना करने में बढ़ा मजा आता है। इस मौके पर समाजसेवी संतोष गंगेले ने इंस्पेक्टर रीता सिंह को साल भेंट कर सम्मानित किया और बच्चियों को पुरस्कृत कर आत्मविश्वास बढ़ाया।