फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में लगी आग से डेढ़ लाख की गृहस्थी खाक

Wed, 14 Mar 2018 11:11 PM IST
mahoba
विज्ञापन
- आग से जलकर खाक हुआ सामान - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
खरेला (महोबा)। थाना खरेला के ग्राम पुन्निया में बुधवार की दोपहर एक मकान में अचानक लगी आग से डेढ़ लाख रुपये कीमत का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने आग पर पानी डाल काबू पाया। पीड़ित ने पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों को सूचना देकर सरकारी सहायता दिलाए जाने की मांग की है।
ग्राम पुन्निया निवासी वीरेंद्र अवस्थी बुधवार की सुबह परिवार सहित खेतों पर फसल की मड़ाई करने गया था। तभी चिंगारी से मकान में आग लग गई। आग की लपटे और धुएं का गुबार देखकर ग्रामीण एकजुट हो गए। उन्होंने गृहस्वामी के साथ पुलिस और फायर बिग्रेड को सूचना दी। ग्रामीणों ने तालाब व हैंडपंप से पानी लाकर तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित वीरेंद्र ने बताया कि आग की घटना में 10 क्विंटल गेहूं, पांच क्विंटल चना, पांच क्विंटल मसूर, 4 क्विंटल मटर के अलावा गृहस्थी समेत करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत का माल जलकर राख हुआ है। पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। पीड़ित ने राजस्व विभाग को सूचना दी है। घटना से गृहस्वामी और उसका परिवार परेशान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें