फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: दशहरा आज, 55 फीट ऊंचे पुतले का होगा दहन

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व मंगलवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। शहर के पुराने रामलीला मैदान और डाकबंगला मैदान में रावण दहन की तैयारियां पूरे दिन चलती रहीं। डाकबंगला मैदान में 55 फीट ऊंचे रावण के पुतले का आतिशबाजी के बीच दहन किया जाएगा।
विज्ञापन

डाकबंगला मैदान में रामानंद सागर कृत रामलीला को बड़े परदे पर दिखाया जा रहा है। रविवार की रात कार्यक्रम का शुभारंभ जिले के प्रभारी मंत्री मनोहर लाल ने दीप जलाकर किया। इसके बाद रामलीला दिखाई गई। आयोजक सुलभ सक्सेना ने बताया कि राम-रावण युद्ध के मंचन के बाद पुतले का दहन किया जाएगा। वहीं पुराने रामलीला मैदान में 151 वर्षों से रामलीला का मंचन होता आ रहा है। आयोजक मनोज तिवारी ने बताया कि दशहरा के लिए रावण का पुतला तैयार कराया जा रहा है। रावण वध की लीला के मंचन के बाद शाम साढ़े सात बजे आतिशबाजी के साथ पुतले का दहन किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें