फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाआें में युवती की मौत, दो घायल

Mon, 06 Apr 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के हवेली दरवाजा में बाइक से गिरकर युवती की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल टैक्स बैरियर के समीप डंफर और ट्रक की आमने सामने भिड़ंत में डंफर चालक और क्लीनर घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला लौड़ी तिराहा निवासी दीपा (30) अपने पति प्रभुदयाल के साथ बाइक से बाजार जा रही थी। हवेली दरवाजा पहुंचते ही ब्रेकर पर बाइक असंतुलित हो जाने से युवती नीचे गिरकर अचेत हो गई। उसे आनन फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी घटना में कस्बा कबरई निवासी डंफर चालक मनोज (28) पुत्र चूरामणि, साथी क्लीनर जीवन (26) पुत्र रामकिशोर के साथ कबरई से गिट्टी लादकर सुल्तानपुर जा रहा था। कानपुर-सागर हाईवे पर टोल टैक्स बैरियर के समीप पहुंचते ही सामने से आ रहे ट्रक से डंफर की आमने सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में डंफर सवार ट्रक और क्लीनर घायल हो गए। जिन्हें घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर ट्रक सवार चालक और क्लीनर ट्रक छोड़कर फरार हो गए।  पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें