फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर में लगी आग से लाखाें की संपत्ति जलकर बर्बाद

Mon, 06 Apr 2015 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
 थाना क्षेत्र के ग्राम इमिलिया में ट्रैक्टर से निकली चिंगारी से ट्रैक्टर और ट्राली में रखी फसल सहित लाखाें रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। जबकि आग बुझाने में दो किसान झुलस गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

ग्राम इमिलिया निवासी मन्नू देवी पत्नी हर सिंह यादव के खेत में गेहूं, चना और लाही की फसल की थ्रेसर से कतराई करने के बाद गांव के ही किसान धर्मेंद्र यादव और देवेंद्र यादव ट्रैक्टर ट्राली से फसल ले जा रहे थे। तभी ट्रैक्टर स्टार्ट करते ही निकली चिंगारी से ट्रैक्टर के पहियों में आग लग गई। पहिए जलते देख दोनों किसान ट्रैक्टर से उतर आए और ट्राली में रखी फसल को बचाने के लिए ट्राली का गुल्ला निकालने में जुट गए। लेकिन ट्राली अलग न होने और आग बढ़ती देख धर्मेंद्र ने ट्रैक्टर को एक नाले में ले जाकर उतार दिया। इसके बाद भी ट्रैक्टर में लगी आग नहीं बुझी। किसानाें का शोरगुल सुनकर ग्रामीण दौड़ पड़े और आनन फानन में कुएं से पानी लाकर आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणाें की तकरीबन एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक ट्रैक्टर और ट्राली में रखी फसल सहित लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो चुकी थी। उधर आग बुझाने में झुलसे दोनों किसानों को श्रीनगर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें