फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: जेल जाने के भय से जहर खाकर थाने पहुंचा युवक, हालत गंभीर

Sun, 29 Dec 2024 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। श्रीनगर के एक मोहल्ले से किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में जेल जाने के भय से युवक जहर खाकर थाने पहुंच गया। युवक को गंभीर हालत में पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया है। कस्बे के एक मोहल्ला निवासी आशाराम उर्फ आशीष पर आरोप है कि वह दो माह पहले एक 17 वर्षीय किशोरी को भगा ले गया था। किशोरी के पिता ने थाना श्रीनगर में आशाराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस किशोरी की बरामदगी के प्रयास में जुटी रही, लेकिन सफलता नहीं मिली।

दो दिन पहले आरोपी और किशोरी घर लौट आए। पुलिस ने रविवार को किशोरी व उसके परिजनों को थाने बुलाया। इसकी भनक आशाराम को लगी। लड़की के नाबालिग होने के चलते जेल जाने के डर से युवक ने घर जाकर जहर खा लिया और थाने पहुंच गया।
विज्ञापन

घटना के समय किशोरी व उसके परिजन थाने में मौजूद थे। उन्होंने युवक के परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां से परिजन उसे झांसी ले गए। थानाध्यक्ष शिवपाल सिंह का कहना है कि युवक जहर खाकर थाने आया और उल्टियां करने लगा। उसे अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें