फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: जेल जाने के भय से जहर खाकर थाने पहुंचा युवक, गंभीर हालत में झांसी रेफर

Sun, 29 Dec 2024 07:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
अचेत अवस्था में युवक को एंबुलेंस से झांसी ले जाते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
श्रीनगर के एक मोहल्ले से किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में जेल जाने के भय से युवक जहर खाकर थाने पहुंच गया। यह देख पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई। गंभीर हालत में युवक को पुलिस ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन




कस्बे के एक मोहल्ला निवासी आशाराम उर्फ आशीष दो माह पहले पड़ोस की 17 वर्षीय किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले गया था। पिता ने थाना श्रीनगर में आशाराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस किशोरी की बरामदगी के प्रयास में जुटी रही, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


दो दिन पहले आरोपी व किशोरी घर लौट आए। पुलिस ने रविवार को किशोरी व उसके परिजनों को थाने बुलाया। इसकी भनक आशाराम को लगी। लड़की के नाबालिग होने के चलते जेल जाने के डर से युवक ने घर पर जहर खा लिया और थाने पहुंच गया। यह देख मौजूद पुलिसकर्मियों ने युवक से जानकारी ली।
विज्ञापन


घटना के समय किशोरी व उसके परिजन थाने में मौजूद थे, उन्होंने युवक के परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया। जहां से परिजन उसे झांसी ले गए। थानाध्यक्ष शिवपाल सिंह का कहना है कि युवक जहर खाकर थाने आया और उल्टियां करने लगा। तब उसे अस्पताल पहुंचाया गया। आरोपी किशोरी काे भगा ले जाने के मामले में फरार था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें