फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीपीसीआर लैब में 20 सैंपल का हुआ ड्राई रन

विज्ञापन
जिला अस्पताल में बनी आरटीपीसीआर लैब में ड्राई रन करते डॉ. अमित कुमार - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। कोविड जांच आरटीपीसीआर के लिए अब लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जिला अस्पताल में आरटीपीसीआर लैब तैयार है। 20 सैंपल का ड्राई रन कराया गया है। अनुमति मिलने पर एक सप्ताह बाद लैब काम करना शुरू कर देगी। 24 घंटे में जांच रिपोर्ट मिलने लगेगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को लैब में सैंपल लेकर ड्राई रन किया गया। माइक्रो बायोलाजिस्ट डॉ. अमित कुमार ने बताया कि 20 सैंपल का ड्राई रन किया गया है। अब इन सैंपलों को आईसीएमआर को एप्रूवल के लिए भेजा जाएगा। जिसके बाद आईसीएमआर से दिशा-निर्देश निर्देश मिलने पर जो कमियां होंगी, उसे दूर किया जाएगा।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरपी मिश्रा ने बताया कि लैब पूरी तरह से तैयार हैं। ड्राई रन किया गया है। लैब में माइक्रो बॉयोलॉजिस्ट डॉ. अमित कुमार की प्रभारी हैं। तीन लैब टेक्नीशियन और दो लैब सहयोगी और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें