फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: नगाराडांग गांव में पांच दिन से पेयजल आपूर्ति ठप, ग्रामीण परेशान

Mon, 16 Mar 2026 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
अजनर (महोबा)। ब्लॉक जैतपुर के नगाराडांग गांव में नमामि गंगे परियोजना के तहत ग्रामीणों को मुहैया कराई जाने वाली पेयजल आपूर्ति पिछले पांच दिनों से ठप है। पानी की सप्लाई न मिलने से ग्रामीण परेशान हैं। मजबूरी में लोगों को गांव के बाहर से पीने के लिए पानी लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगाराडांग गांव में पिछले माह टेस्टिंग के लिए टंकी में भरा गया पानी का रिसाव होने लगा था। इससे लाखों रुपये की लागत से बनी पानी की टंकी की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए थे। करीब 20 दिनों तक मरम्मत के बाद पानी की आपूर्ति शुरू हुई लेकिन पिछले पांच दिन से पेयजल आपूर्ति बंद है। दिनेश, रामप्रताप, प्रकाश आदि ग्रामीणों का कहना है कि लगभग पांच दिनों से नलों में पानी नहीं आ रहा है। इससे दैनिक कार्यों में काफी दिक्कत हो रही है। समाजसेवी जीतू राजपूत ने बताया कि 11 मार्च से गांव में पानी की सप्लाई बंद है। कई बार शिकायत के बाद भी अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द समस्या का समाधान कर नियमित जलापूर्ति बहाल कराने की मांग की है, ताकि लोगों को पेयजल संकट से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें