फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: चार महीने से सड़क पर भरा नालियों का पानी, जिम्मेदार बेखबर

Mon, 15 Sep 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 14 एचएएमपी 10- शहर के टीचर्स काॅलोनी में सड़क पर भरे गंदे पानी से निकलता बाइक सवार। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। शहर की टीचर्स कालोनी के लोग गंदगी और सड़क पर जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर आला अधिकारियों सहित जज भी निवास करते हैं, फिर भी आमजन बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान हैं।
विज्ञापन

टीचर्स कॉलोनी में सरदार पटेल इंटर कॉलेज के पीछे सड़क में चार महीने से नालियों का पानी सड़क पर भरा है। शिकायत करने के बावजूद नगर पालिका हाथ पर हाथ धरे बैठी है। मोहल्ले के लगभग 50 परिवार गंदे पानी से होकर निकलने के लिए मजबूर हैं। महीनों से सड़क पर पानी भरा होने के कारण दुर्गंध आने लगी है। मच्छर भी पनप रहे हैं। लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है।
मोहल्लेवासियों का आरोप है कि सफाई कर्मचारी भी मनमानी करते हैं। कॉलोनीवासियों ने चंदा कर एक बार सड़क से पानी को निकलवा चुके हैं, लेकिन फिर जलभराव हो गया। लोगों ने बताया कि नगर पालिका व जिलाधिकारी को ज्ञापन भी दे चुके हैं।
विज्ञापन



नगर पालिका व डीएम भी नहीं सुन रहे
- संदीप अवस्थी ने बताया कि जब बाढ़ आई थी तो यहां कमर तक पानी भरा था। अब बाढ़ का पानी घट चुका है, लेकिन नगर पालिका ने यहां साफ-सफाई नही कराई। सड़क पर गंदा पानी भरा होने से बच्चे जब स्कूल जाते है तो उनके कपड़े गंदे हो जाते है। कई बार इसकी सूचना नगर पालिका व जिलाधिकारी को दिया गया है, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।


गंदे पानी के भराव से पनप रहे मच्छर
- मीना सिंह ने बताया कि गंदे पानी के भराव से मच्छर पनप रहे हैं। इससे बीमारी फैलने की आशंका है। लेकिन पालिका के कर्मचारी समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। टीचर्स कालोनी में नालियां जाम होने से सड़क पर गंदा पानी भरा हुआ है। कहा कि नगर पालिका ध्यान नहीं दे रही है। कहा कि हमलोग चंदा करके एक बार सड़क पर भरे पानी को निकला चुके है। लेकिन पानी फेर भर गया है। यहां से आवागमन में परेशानी होती है।



जिम्मेदार बोले-जलभराव की जानकारी नहीं
टीचर्स कॉलोनी में अभी तक जलभराव की कोई जानकारी नहीं है, न इस संबंध में कोई शिकायत प्राप्त हुई है। कर्मचारी भेजकर समस्या का समाधान किया जाएगा।-कुलदीप निषाद, नगर पालिका अध्यक्ष

फोटो 14 एचएएमपी 10- शहर के टीचर्स काॅलोनी में सड़क पर भरे गंदे पानी से निकलता बाइक सवार। संवाद

फोटो 14 एचएएमपी 10- शहर के टीचर्स काॅलोनी में सड़क पर भरे गंदे पानी से निकलता बाइक सवार। संवाद

फोटो 14 एचएएमपी 10- शहर के टीचर्स काॅलोनी में सड़क पर भरे गंदे पानी से निकलता बाइक सवार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें