फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: महोबा की टीम ने जीता कांस्य पदक

Mon, 15 Sep 2025 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 14 एमएएचपी 13 परिचय-ब्रांज मेडल के साथ खुशी जताते महोबा सेपकटाकरा टीम के ​खिलाड़ी। स्रोत:
विज्ञापन
महोबा। जनपद बरेली के स्व. डोरीलाल अग्रवाल इंडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को हुई सीनियर स्टेट सेपक टाकरा चैंपियनशिप में महोबा की टीम को ब्रांच मेडल मिला है। जिला सेपक टाकरा संघ के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।
विज्ञापन

महोबा की टीम पहली बार स्टेट चैंपियनशिप में शामिल हुई। महोबा की टीम मुजफ्फरनगर और मेरठ को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची। महोबा की ओर से समर गंगेले, देवांग सोनी, आदित्य सिंह, विष्णु राजपूत, अभिषेक राजपूत व सिद्धांत का प्रदर्शन बेहतर रहा। महोबा व लखनऊ की टीम के बीच सेमीफाइनल मुकाबला हुआ। जिसमें लखनऊ ने 2-1 से जीत दर्ज की। ऐसे में महोबा की टीम को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। दूसरे सेमीफाइनल में शामली की टीम ने फिरोजाबाद को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में शामली ने लखनऊ को हराकर चैंपियनशिप जीती जबकि लखनऊ की टीम उपविजेता बनी। कांस्य संयुक्त रूप से महोबा और फिरोजाबाद क टीम को मिला। टीम के कोच अर्पित वाजपेयी, जिला सेपक टाकरा संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार अग्रवाल व महामंत्री अमित अग्रवाल ने बधाई देते हुए कहा कि संघ की जिला इकाई खिलाड़ियों को सम्मानित करेगी। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष सेपक टाकरा की स्टेट चैंपियनशिप महोबा में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें