फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: डॉ. नेहा परमार बनीं समन्वय समिति की जिला संयोजक

Tue, 03 Jun 2025 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के पर्यटन आवास गृह के पास स्थित एक नर्सिंग होम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की महिला समन्वय समिति की जिला कार्यकारिणी का गठन हुआ। इस दौरान जिला संयोजक का दायित्व डॉ. नेहा परमार को दिया गया जबकि जिला सह संयोजक ज्योति सिंह, महोबा नगर संयोजक अंशू गुप्ता और नगर सह संयोजक के रूप में आशी सिंह व नेहा सोनी को मनोनीत किया गया।
विज्ञापन

नव नियुक्त जिला संयोजक डॉ. नेहा परमार ने कहा की महिला समन्वय मुख्य रूप से समाज निर्माण में महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने पर बल देता है। महिलाएं समाज की आधारशिला हैं। महिला समन्वय से तात्पर्य महिलाओं के अधिकारों, उनकी सुरक्षा और उनके विकास के लिए काम करना है। ताकि, महिलाएं समाज में बराबरी का दर्जा प्राप्त कर सकें। महिलाओं को शिक्षित करने के साथ ही उन्हें अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

महिलाओं के स्वास्थ्य का ध्यान रखने के साथ ही उन तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें