फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम-एसपी ने ब्लॉकों में पहुंचकर नामांकन प्रक्रिया का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर चारों ब्लॉकों व कलेक्ट्रेट में शनिवार से नामांकन पत्र दाखिल किए जाने लगे। पहले दिन डीएम सत्येंद्र कुमार व एसपी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने चरखारी व कबरई ब्लॉक में व्यवस्थाएं देखीं। एडीएम व अपर एसपी ने जैतपुर व पनवाड़ी ब्लॉक में कार्मिकों को निर्देश दिए। कबरई में डीएम ने पुलिस कर्मियों को सघन चेकिंग के बाद ही प्रत्याशी व उनके आवेदकों को नामांकन केंद्र में प्रवेश दिया जाए। कहा कि नामांकन में आचार संहिता व कोविड प्रोटोकॉल का शत-प्रतिशत अनुपालन कराया जाए। लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कर्मचारियों को नियमानुसार नामांकन पत्र दाखिल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कबरई। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए टिकट न मिलने से नाराज भाजपा के कई कार्यकर्ताओं ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में ताल ठोंक दी है। शुक्रवार को जारी हुई 14 जिला पंचायत सदस्य की सीटों की सूची के बाद से टिकट की होड़ में शामिल कार्यकर्ताओं में असंतोष नजर आया। पसवारा सीट से निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य हरीसिंह वर्मा ने टिकट न मिलने पर सामान्य सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। ग्योड़ी सीट से पदाधिकारी नरेंद्र मिश्रा का नाम सूची में शामिल न होने पर शनिवार को उन्होंने समर्थकों के साथ बैठक की और निर्दलीय चुुनाव लड़ने का ऐलान किया।
महोबा। जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने एसडीएम की रिपोर्ट पर विकासखंड कबरई के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भंडरा के दोनों मतदेय स्थलों का बदलाव किया है। अब प्राथमिक विद्यालय भंडरा के कक्ष संख्या एक व दो में मतदेय स्थल बनाए गए हैं। केंद्र बदलने का मुख्य कारण मतदेय स्थल बस्ती से दो किमी से अधिक दूरी पर होना बताया गया।
विज्ञापन

महोबा। जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत के सभी प्रत्याशियों को निर्देशित किया है कि कोई भी एसडीएम की अनुमति के बिना जुलूस व जनसभा नहीं करेगा। प्रचार वाहन का पास एसडीएम से जारी कराना होगा। नियमों का पालन न करने पर इसे आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें