फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण में महोबा को मिला प्रदेश में तीसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। बढ़ते संक्रमण से बचाव को लोगों में कोरोना टीकाकरण को लेकर जागरूकता बढ़ी है। एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक उम्र वालों का टीकाकरण अभियान शुरू किया गया। शुक्रवार को जिले में पांच हजार लोगों को वैक्सीन देने का लक्ष्य था। इसके सापेक्ष 5,702 लोगों ने टीका लगवाया। लक्ष्य से 14 फीसदी अधिक टीके लगाए गए। जिससे महोबा को प्रदेश की रैंकिंग में तीसरे स्थान मिला।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है। स्वास्थ्य कर्मी, फ्रंट लाइन वर्कर्स और 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को वैक्सीन की डोज देने के बाद 45 से ज्यादा उम्र वालों का टीकाकरण शुरू किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमके सिन्हा ने बताया कि जिले को अप्रैल में 78 हजार लोगों को
प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है। पहले दिन छह हजार में से 4,937 टीके लगाए गए। दूसरे दिन शुक्रवार को पांच हजार लक्ष्य के सापेक्ष 5,702 लाभार्थियों को पहली डोज लगाई गई। इसी के साथ जनपद प्रदेश में तीसरे स्थान पर पहुंच गया। सीएमओ ने बताया कि बुंदेलखंड में 02 अप्रैल को हुए टीकाकरण में महोबा जनपद का
विज्ञापन

सबसे शानदार प्रदर्शन रहा। प्रदेश रैंकिंग की रिपोर्ट के मुताबिक ललितपुर में 44.78 प्रतिशत, जालौन में 44.10, हमीरपुर में 43.02, झांसी 37.76, बांदा 35.10 और चित्रकूट 20.66 फीसदी ही टीकाकरण हुआ जबकि महोबा में 114 फीसदी टीकाकरण हुआ।
टीकाकरण अभियान के तीसरे दिन जिले में चार हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया लेकिन पंचायत चुनाव के चलते नामांकन में लोगों के व्यस्त होने से चलते टीकाकरण अभियान प्रभावित रहा। दोपहर 12 बजे तक 763 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें