फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में नहीं पहुंचे डीएम-एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। सदर तहसील महोबा में संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम मो. अवेश की अध्यक्षता में जन शिकायतें सुनीं गईं। सभी तहसीलों में फरियादियों ने कुल 52 शिकायतें दर्ज कराईं, जिनमें से 06 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण हो सका। संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार व एसपी सुधा सिंह नहीं पहुंची।
विज्ञापन

सदर तहसील महोबा में उपजिलाधिकारी के समक्ष 15 शिकायतें रखीं गईं, जिनमें से 03 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो सका। जनसुनवाई के दौरान उपजिलाधिकारी ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन और आईजीआरएस से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करें अन्यथा डिफॉल्टर होने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
चरखारी संवाद के अनुसार तहसील सभागार में उप जिलाधिकारी चरखारी रमेश कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर तहसीलदार परशुराम पटेल, पुलिस क्षेत्राधिकारी उमेश चंद्र, खरेला थाना प्रभारी अनूप कुमार दुबे, चरखारी थाना प्रभारी शशि कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें