फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर पंचायत सचिव व लेखपाल को डीएम ने फटकारा

विज्ञापन
विज्ञापन
अजनर (महोबा)। ग्राम पंचायत स्यावन में चौपाल लगाकर योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। समीक्षा के दौरान पंचायत सचिव और लेखपाल की लापरवाही मिलने पर डीएम ने कड़ी फटकार लगाई। कहा कि पोषण वाटिका व अमृत सरोवर की जमीन का चिंहीकरण कर तत्काल कार्य शुरू कराया जाए।
विज्ञापन

चौपाल में डीएम ने किसानों से अपना ई-केवाईसी 31 मई से पहले पूरा कराने की अपील की। जिससे किसानों के खातों में सम्मान निधि की धनराशि लगातार पहुंचती रहे। उन्होंने गांव के युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए विभिन्न प्रशिक्षण लेने की अपील की। कहा कि किसान पशुपालन व मत्स्य पालन के लिए दो लाख रुपये की धनराशि तक का किसान क्रेडिट कार्ड बनवा सकते हैं। पांच एकड़ वाले किसान एक बीघे में खेत-तालाब बनाकर योजना का लाभ ले सकते हैं।
उन्होंने ग्रामीणों से 100 वाट बल्ब के स्थान पर दस वाट का बल्ब जलाने को कहा। विद्युत विभाग के एसडीओ को निर्देश दिए कि जिस ग्रामीण के पास कनेक्शन नहीं है। उसे तत्काल नया कनेक्शन दे और बकायेदारों से किस्तों में बिजली का बिल जमा कराएं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने ग्रामीणों से झोलाछाप से इलाज न कराकर सीएचसी में उपचार कराने की अपील की। इस मौके पर सीडीओ डॉ. हरिचरण सिंह, एसडीएम पीयूष जायसवाल, डीपीआरओ संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।
तालाब खुदाई के कार्य में तेजी लाने के निर्देश
महोबा। डीएम मनोज कुमार ने शुक्रवार को रहलिया सागर तालाब के चल रहे खुदाई कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने तालाब की खुदाई कार्य को ब्लॉक बनाकर तैयार कराने के निर्देश दिए। कहा कि तालाब के किनारे ऊंची मेड़ बनाई जाए, जहां पर पौधे रोपित किए जाएं। उन्होंने खुदाई कार्य में तेजी लाकर तालाब का शीघ्र सुंदरीकरण कराए जाने के निर्देश एसडीएम जितेंद्र कुमार को दिए। इस मौके पर परियोजना निदेशक चित्रसेन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें