फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सामुदायिक शौचालय की टूटी टोटियां देख भड़कीं डीएम

Sat, 31 May 2025 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। विकासखंड कबरई की ग्राम पंचायत पसवारा का शुक्रवार को जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने औचक निरीक्षण किया। सामुदायिक शौचालय में पानी की व्यवस्था न मिलने और नलों की टोंटी टूटी मिलने पर डीएम भड़क गईं। उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए तत्काल टोटियां दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण में डीएम को तमाम अव्यवस्थाएं मिलीं। आरसीसी सेंटर का संचालन न होने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने पंचायत सचिव पर कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि निर्देशों की अनुपालन आख्या आने तक पंचायत सचिव का वेतन रोका जाए। गोशाला के निरीक्षण में भूसा का स्टॉक रजिस्टर में दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने जल संरक्षण अभियान के तहत पसवारा व रतौली गांव में मनरेगा के तहत खोदे जा रहे तालाबाें को देखा। उन्होंने तालाबों को सीढ़ीदार स्वरूप में खोदे जाने और बारिश से पहले कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण में जिला विकास अधिकारी पंकज यादव, डीपीआरओ चंद्रकिशोर वर्मा के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें