कबरई (महोबा)। कस्बे के एक विवाह घर में शुक्रवार को रानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम मनाई। इस दौरान वक्ताओं ने अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों और लोक कल्याणकारी कार्यों पर प्रकाश डाला। कहा कि उन्होंने अपने शासनकाल में जनता की भलाई के लिए अनेक कार्य कर नारी सशक्तिकरण, धर्म, शिक्षा और जनकल्याण के क्षेत्र में अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किए। उनकी जीवनशैली और प्रशासनिक निर्णय आज भी प्रेरणा का स्रोत हैं। इस दौरान अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष राजकिशोरी कुशवाहा, पूर्व भाजपा जिला महामंत्री रामबालक पांडेय, चेयरमैन प्रतिनिधि दीपक कुशवाहा, हर्ष त्रिपाठी, प्रभात पाठक, अवधेश रैकवार, देशराज कुशवाहा, सुखलाल सिंह परिहार आदि मौजूद रहे। (संवाद)