नाला निर्माण में राखी का बनता मसाला
- फोटो : अमर उजाला
शहर के पीडब्ल्यूडी तिराहे पर बीजानगर मार्ग में बनाए जा रहे नाला निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। आरोप है कि मौरंग की जगह पत्थर चुनाई में डस्ट लगाई जा रही है। लोगों ने डीएम से इसकी शिकायत कर निर्माण के गुणवत्ता की मांग की है। बीजा नगर रोड पर करीब 300 मीटर नाले का निर्माण कराया जा रहा है। आल इंडिया मजलिस ए
इत्तिहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष साकिब खान, सईद अहमद व रतनलाल ने डीएम को भेजे शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि नगर पालिका का ठेकेदार घटिया निर्माण करा रहा है। शिकायती पत्र में बताया कि एक छह के अनुरूप एक 12 का मसाला लगाया जा रहा है। एक तसला सीमेंट में 12 तसला राखी डालने के बाद भी सीमेंट जैसा कलर रहता है। इसमें बालू का उपयोग नहीं किया जा रहा है। नागरिकों ने निर्माण कार्य की जांच कराकर ठेकेदार के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।
नगर पालिका द्वारा निर्मित कराए जा रहे नाला निर्माण में डस्ट मिलाने की जानकारी नहीं है। फिर भी इसका पता कराएंगे। यदि नाला निर्माण में मौरंग के स्थान पर डस्ट का प्रयोग पाया गया तो ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
आनंद कुमार, एडीएम/ईओ नगर पालिका