फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: कराटे प्रतियोगिता में दिव्यदीप व विदुषी ने मारी बाजी

Sat, 02 Aug 2025 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
कराटे प्रतियोगिता में दमखम दिखातीं छात्राएं। स्रोत: आयोजक - फोटो : कराटे प्रतियोगिता में दमखम दिखातीं छात्राएं। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
महोबा। शहर के राठ रोड स्थित शिशु शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में शुक्रवार को माध्यमिक विद्यालयों के 14, 17 व 19 आयु के बालक और बालिका वर्ग की कराटे प्रतियोगिता हुई। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए दमखम दिखाया। 14 आयु के 35 किलो भारवर्ग में दिव्यदीप तो 26 किलो में विदुषी ने बाजी मारी।
विज्ञापन

कराटे प्रतियोगिता में डीएवी इंटर कॉलेज, माधव इंटरनेशनल, शिशु शिक्षा निकेतन, विद्यारानी स्कूल, ज्ञानदीप व सरस्वती बालिका विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य अरुण कुमार उपाध्याय ने कराया। 14 आयु बालक के 35 किलो भारवर्ग कराटे में दिव्यदीप ने यतिप्रकाश को, 40 किलो में अभय यादव ने अरहम खान को, 45 किलो में अविज्ञान ने मोहित को, 50 किलो में सौरभ ने आलोक को और 60 किलो में कृष्णा ने नैतिक को हराया।
इसी तरह 14 आयु बालिका के 26 किलो भारवर्ग में विदुषी ने आकांक्षा को, 42 किलो में मान्या ने सीमा को, 46 किलो में आराध्या ने वंशिका को व तपस्या ने राजनंदिनी को हराया। 17 आयु बालक के 35 किलो भारवर्ग कराटे में पीयूष ने चंद्रशेखर को, 45 किलो में उदय ने आकाश को और ओम ज्योतिकांत ने करन को हराया।
विज्ञापन

इसी तरह बालिका वर्ग की 52 किलो भारवर्ग में आयुषी ने मानसी को हराया। वहीं, 19 आयु बालक के 54 किलो भारवर्ग में अजय ने गौरव को हराया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका पवन आर्य व प्रियांशी आर्य ने निभाई। इस मौके पर जिला क्रीड़ा सचिव अमित राजपूत, व्यायाम शिक्षक निशांत कुमार, रविप्रकाश, रेनू शांडिल्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें