फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा में जिला पंचायत के ठेकेदार के गुर्गे कर रहे हाईवे में वसूली

विज्ञापन
हाईवे में वसूली करते लठैत - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। राष्ट्रीय राजमार्ग में रोक के बाद भी जिला पंचायत ठेकेदार के गुर्गे धड़ल्ले से ट्रकों से वसूली कर रहे हैं। इतना ही नहीं हाईवे के किनारे रखे पुलिस का बैरियर लगाकर ट्रकों को रोककर नियम विरुद्घ तरीके से पैसा वसूल रहे हैं। लाठी-डंडों से लैस दबंग खुले आम हाईवे पर ट्रकों से वसूली कर रहे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि हाईवे पर जिला परिषद के द्वारा ट्रकों से किसी भी तरह की वसूली नहीं की जा सकती जबकि हाईवे के अलावा अन्य मार्गों में जिला परिषद द्वारा निर्धारित की गई दर से अधिक पैसा नहीं वसूला जा सकता जबकि दबंग लाठी-डंडे लेकर धड़ल्ले से वसूली कर रहे हैं। बालू, गिट्टी, पत्थर व मौरंग आदि पर निर्धारित धनराशि लिए जाने का प्रावधान है लेकिन लठैत परचून, लोहा, सरिया, खाद्यान्न व भूसा की गाड़ियों से भी जबरन वसूली करते हैं और इन्हें कोई रसीद नहीं देते हैं।
मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर निवासी मन्नु सिंह, रंजीत सिंह ने बताया कि पनवाड़ी राठ होते हुए वह कानपुर से परचून और किनारे का सामान लेकर आते हैं। हम लोगों से अभद्रता कर जबरन वसूली की जाती है। हमीरपुर निवासी धनंजय आकाश ने आरोप लगाया कि सरिया, सीमेंट लेकर आते समय आधा दर्जन लठैतों ने ट्रक रोक लिया और गाली-गलौज कर 200 रुपये के स्थान पर 500 रुपये लिए। जिला पंचायत महोबा अवर मुख्य अधिकारी लक्ष्मीकांत का कहना है कि ठेका देने से पहले हाईवे में पर वसूली करने पर मना कर दिया था। इसकी जांच कराई जाएगी। यदि हाईवे पर निर्धारित फीस से अधिक पैसा वसूलते पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें