फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी कार्यक्रम के पंडाल लगाने को दो पक्ष आमने-सामने आए, पुलिस ने समझाकर शांत कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शेखनपुरा में बुधवार को शादी कार्यक्रम के पंडाल लगाने के लिए दो पक्ष कहासुनी के बाद विवाद हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामले को शांत करवाया। जिसके बाद कार्यक्रम आयोजित हुआ।
विज्ञापन

बता दें कि शहर के मोहल्ला शेखनपुरा में खाली मैदान है। जिसमें मोहल्ले के निवासी कार्यक्रम आयोजित करते हैं। बुधवार को इमलीबरा मोहल्ला निवासी बेटी की मायना कार्यक्रम होना था। जिसको लेकर पंडाल लगाया जाना था। जैसे ही टेंट मैदान पर पहुंचा तो दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया। इसके बाद दोनो पक्षों कहासुनी हो गई। इस मौके पर सदर विधायक राकेश गोस्वामी भी पहुंच गए और कहा कि बेटी के शादी के लिए पंडाल लगाने के लिए कहा। उस समय मामला शांत हो गया इसके बाद फिर से कहासुनी हो गई। मामले की सूचना मनिया देव चौकी इंचार्ज शेरे आलम मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के लोगों को समझाया। इसके बाद कार्यक्रम हुआ। इस तरह से पुलिस के समझौते बड़ा विवाद होने से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें