फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी मैराथन दौड़ में धीरेंद्र ने मारी बाजी

विज्ञापन
मिनी मैराथन में दौड़ते युवा - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। राष्ट्रीय खेल दिवस पर रविवार को जैतपुर से ग्राम अकौना तक मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मिनी मैराथन दौड़ में धीरेंद्र विजयी रहे। प्रतियोगिता में 280 युवाओं ने अपना दमखम दिखाया।
विज्ञापन

रविवार को मैराथन जैतपुर के श्रीनगर तिराहे से प्रारंभ होकर लमौरा होते हुए आठ किलोमीटर दूर ग्राम अकौना में समाप्त हुई। जिसमें आनंद पहले स्थान पर रहे। मैराथन दौड़ में थाना अजनर, बेलाताल पुलिस चौकी सहित डायल 112 पुलिस के जवान मार्ग में मुस्तैद रहे। इसके लिए सीएचसी जैतपुर के चिकित्सकों की टीम तैनात रही। मिनी मैराथन दौड़ में धीरेंद्र ने प्रथम आनंद यादव ने द्वितीय व अनंत सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दौड़ के मुख्य अतिथि बीडीओ जैतपुर प्रशांत कुमार ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को क्रमश: 3100, 2100 व 1100 रुपये का पुरस्कार शील्ड व मेडल देकर सम्मानित किया गया। मिनी मैराथन दौड़ में प्रतिभाग करने वाले लगभग 280 लोगों को एक-एक टी-शर्ट देकर पुरस्कृत किया गया। मिनी मैराथन दौड़ के आयोजक पंडित ज्ञान अरजरिया, प्रशांत द्विवेदी ग्राम प्रधान भदरवारा, गोपाल कुशवाहा ग्राम प्रधान अकौना, वैभव अरजरिया, रमेश कुशवाहा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें