अच्छेलाल की मौत पर रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला ब्ययूराो
कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार पिकप की चपेट में आने से ढाबा संचालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के के बाद चालक मौके से फरार हो गया। एक अन्य दुर्घटना में मामा-भांजी समेत चार लोग घायल हुए है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कस्बा कबरई के मोहल्ला झलकारीबाई नगर निवासी अच्छेलाल का (52) कस्बे में पांडे पुलिया के पास 25 साल से ढाबा है। मंगलवार को वह सड़क पार कर रहा था, तभी कानपुर की ओर से आ रही पिकप ने अच्छेलाल को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
एक अन्य घटना में कस्बा श्रीनगर के बेलाताल तिराहा निवासी उमेश कुशवाहा (33) पुत्र हरगोविंद बाइक से भांजी रोशनी (8), रजनी (12) व भतीजी रजनी (14) के साथ बाइक से सलैया गांव जा रहा था। फुटेरा गांव के पास बाइक असंतुलित होकर फिसल गई। इससे चारों लोग घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीनगर पहुंचाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।