फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: भक्तों ने मां शैलपुत्री की आराधना कर मांगी सुख-समृद्धि

Tue, 23 Sep 2025 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 22 एमएएचपी 02 परिचय-बड़ी चंद्रिका मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए जुटी भक्तों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
महोबा। शारदीय नवरात्र के पहले दिन सोमवार को देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ जुटी। भक्तों ने मां के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में पूरे दिन मां के जयकारे गूंजते रहे। बड़ी चंद्रिका और मदारन देवी मंदिर में नव दिवसीय मेले भी शुरू हो गए।
विज्ञापन

शहर के शक्तिपीठ मां बड़ी चंद्रिका देवी मंदिर, छोटी चंद्रिका मंदिर, विंध्यवासिनी, शारदा देवी, गायत्री मंदिर, सिंहवाहिनी समेत प्रमुख देवी मंदिरों में सुबह से भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। बड़ी चंद्रिका मंदिर में सर्वाधिक भीड़ होने के कारण 500 मीटर पहले पार्किंग की व्यवस्था की गई। महोबा के अलावा बुंदेलखंड व मध्यप्रदेश के विभिन्न जनपदों से पहुंचे भक्तों ने मां के दरबार में माथा टेक चल रहे मेले का आनंद लिया।
चरखारी संवाद के अनुसार प्राचीन मदारन देवी मंदिर में नवरात्र के पहले दिन सुबह से ही श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिरों में पुलिस बल तैनात रहा। नवरात्र शुरू होते ही घर-घर में कन्या भोज और धार्मिक अनुष्ठान भी शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन


बढ़े फलों के दाम
महोबा। नवरात्र को लेकर फलों के दामों में वृद्धि हो गई है। सेब और अनार 100 रुपये से बढ़कर 140 रुपये तक पहुंच गए हैं। वहीं केले 40 रुपये प्रति दर्जन से 60 से 70 रुपये में बिक रहे हैं। फल दुकानदार नीलेश ने बताया कि त्योहार पर मांग बढ़ने से फलों के दामों में बृद्धि हुई है।

शहर में 150 पंडालों में स्थापित हुईं देवी प्रतिमाएं
महोबा। शहर में करीब 150 से अधिक स्थानों पर स्थापित पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाएं विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद स्थापित की गई। देर शाम तक शुभ-मुहूर्त में मंत्रोच्चार के साथ आचार्यों ने प्रतिमाओं की स्थापना कराई। शहर के आल्हा चौक, ऊदल चौक, गांधीनगर, पुलिस चौकी, भटीपुरा आदि स्थानों पर लगाए गए पंडाल आकर्षक रोशनी से जगमगाते रहे। पूरे दिन पंडालों में भक्तिगीत बजने से माहौल देवीमय हो गया। नौ दिन तक देवी पंडालों में गरबा, डांडिया के साथ रात में जागरण के कार्यक्रम चलेंगे।

फोटो 22 एमएएचपी 02 परिचय-बड़ी चंद्रिका मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए जुटी भक्तों की भीड़। संवाद

फोटो 22 एमएएचपी 02 परिचय-बड़ी चंद्रिका मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए जुटी भक्तों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें