फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: घने कोहरे ने थामी रफ्तार, कानपुर-सागर हाईवे पर रेंगते रहे वाहन

Wed, 17 Dec 2025 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 16 एमएएचपी 12 परिचय-कस्बे में हाईवे पर सुबह नौ बजे घने कोहरे के बीच लाइट जलाकर निकलते वाहन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। ठंड के प्रकोप के साथ ही मंगलवार सुबह घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित किया। सुबह दस बजे तक दृश्यता बेहद कम रहने से कानपुर-सागर हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थमी रही। हाईवे पर ट्रक, बस, कार और दोपहिया वाहन हेडलाइट व फॉग लाइट जलाकर रेंगते नजर आए। कई स्थानों पर दृश्यता पांच से 10 मीटर तक सिमट गई, इससे चालकों को आगे का रास्ता देखने में कठिनाई हुई।
विज्ञापन

कोहरे के चलते सुबह के समय हाईवे पर बने ढाबों और पेट्रोलपंपों के पास वाहनों की कतारें लगी रहीं। जहां कुछ चालकों ने दृश्यता बेहतर होने का इंतजार किया। डंपर चालक उपेंद्र तिवारी ने बताया कि कानपुर से कबरई तक आने में कोहरे की वजह से सामने का कुछ न दिखाई देने पर रास्ते में कई जगह गाड़ी खड़ी करनी पड़ी। ऐसे में तीन घंटे की जगह छह घंटे का समय लगा। यातायात पुलिस ने भी चालकों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने, ओवरटेक न करने और निर्धारित गति से चलने की अपील की। स्कूल जाने वाले बच्चों और कार्यालय जाने वालों को भी देरी का सामना करना पड़ा। मौसम के जानकारों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक सुबह-शाम कोहरा छाए रहने की संभावना है। ऐसे में यात्रियों को आवश्यक सावधानी बरतने, वाहन की लाइटें सही रखने और मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें