फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जे के विरोध में धरने पर बैठे ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। ब्लॉक कबरई के बिलरही गांव के ग्रामीणों ने तहसील में धरना-प्रदर्शन किया। ग्राम समाज की जमीन से कब्जा हटाने की मांग की। डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा है।
विज्ञापन

बिलरही गांव निवासी काशी प्रसाद, हरीचरण, कौशलेंद्र, चंदन, मातादीन, अशोक, महीपत, घनश्याम, बाबूराम, फूलसिंह, सुमन, पुष्पा, राधारानी आदि ग्रामीणों ने तहसील में धरना देकर प्रदर्शन किया। बताया कि ग्राम समाज की भूमि को दबंग कब्जा किए हैं। सरकारी भूमि में निर्माण कार्य कराया जा रहा है। कई शिकायत के बाद भी आज तक कब्जा नहीं हटाया गया। बताया कि गांव के राजकुमार की भूमि पर दबंगों ने जबरन कब्जा जमा लिया है। मामले में उचित कार्रवाई न होने पर शुक्रवार से ग्रामीणों ने तहसील में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने कहा कि सरकारी भूमि से कब्जा हटवाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती। तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें