फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सपाइयों ने की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिला अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं और इलाज के नाम पर सुविधा शुल्क वसूलने के मामलों को लेकर सपाइयों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर नारेबाजी की। मुख्यमंत्री को संबोधित आठ सूत्री मांगों का ज्ञापन एडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव योगेश यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर पुरुष व महिला जिला अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। एडीएम रामसुरेश वर्मा को सौंपे ज्ञापन में बताया कि अस्पताल में मरीजों को इलाज के नाम पर ठगा जा रहा है। आए दिन महिलाओं और बच्चों का इलाज करने के बजाय उन्हें डॉक्टर रेफर कर देते हैं। महिला व पुरुष अस्पतालों में रिक्त पदों पर कर्मचारियों की जल्द से जल्द भर्ती कराने की मांग की है।
ज्ञापन में बताया कि उपलब्ध दवाओं के बजाय बाहर की दवाएं भी लिखीं जाती हैं। सपाइयों ने जिला अस्पताल के उच्चीकरण, महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन से प्रतिदिन जांच कराने व वार्डों और परिसर में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी कराए जाने की मांग की है। प्रदर्शन व ज्ञापन सौंपने वालों में सिद्घांत त्रिपाठी, कपिल तिवारी, रवि रैक्वार, राहुल यादव, शैलेंद्र, योगेंद्र प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें